मुनकटिया स्लाइडिंग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत – Doon Ujala

 रुद्रप्रयाग में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक मैक्स बोलेरो पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास भरभराकर पत्थर आ गिरे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 11 TA 1100 मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। एक बड़े पत्थर की चपेट में बुलेरो आ गई। बताया जा रहा है। हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

मृतकों का विवरण

  • रीता (30) पत्नी उदय सिंह, निवासी उत्तरकाशी
  • चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह निवासी उत्तरकाशी

घायलों का विवरण

  • नवीन सिंह रावत (35) पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी उत्तरकाशी
  • ममता (29), पत्नी चैन सिंह पंवार निवासी उत्तरकाशी
  • प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब उत्तरकाशी

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!