बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, नुकसान की खबर नहीं

बदरीनाथ के पास कंचन गंगा नाले के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर कंचनगंगा में आ गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

शुक्रवार को दोपहर के समय बदरीनाथ धाम से कुछ दूरी पर कंचन गंगा के पास कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने का एवीडियो सामने आया। धाम में मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। ग्लेशियर टूटने के दौरान यहां लोग सहम गए। हालांकि कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। जानकारों की मानें तो बर्फीले पहाड़ों पर लगातार बदलते मौसम के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। चमोली पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि ये सामान्य घटना है, इसके बारे में भ्रामक खबरें न फैलाएं। चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से चल रही है।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!