ऋषिकेश में निर्माणाधीन कांच के पुल से सीधे गंगा में गिरा पर्यटक, तलाश जारी

उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन कांच के पुल ‘बजरंग सेतु’ पर टहलते समय एक पर्यटक सीधे गंगा में जा गिरा. जो देखते ही देखते गंगा में ओझल हो गया. अब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल, पर्यटक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात हुआ है. जहां दिल्ली निवासी हेमंत सोनी (उम्र 31 वर्ष) अपने साथी अमित सोनी और अक्षत सेठ के साथ लक्ष्मण झूला घूमने के लिए आया था. देर रात रास्ता बंद होने के बावजूद तीनों पर्यटक बजरंग सेतु पर घूमने के लिए चले गए. घूमते-घूमते पर्यटक बजरंग सेतु के उस हिस्से में चले गए, जहां अभी कांच का पाथ नहीं लगा है.

रात होने की वजह से कांच न लगे होने का अंदाजा पर्यटकों को नहीं लगा. जिससे हेमंत सोनी बजरंग सेतु से सीधे गंगा में जा गिरा. जिसे देख दोस्तों के होश फाख्ता हो गए. उन्होंने चीख पुकार मचा दी. इसके साथ ही उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पहले पुलिस फिर बाद में एसडीआरएफ के टीम मौके पर पहुंची.

जहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसका कुछ पता नहीं लग पाया. आज फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. ताकि, उसका पता लगाया जा सके. वहीं, एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में पर्यटक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के बगल में ही कांच का पुल (बजरंग सेतु) का निर्माण किया जा रहा है. जिसका काम लगभग अंतिम चरण में है. उम्मीद है कि जल्द ही कांच का पुल तैयार हो जाएगा. जिसके बाद ऋषिकेश में ही लोग ग्लास ब्रिज यानी कांच के पुल में आवाजाही कर सकेंगे. यह पुल टिहरी और पौड़ी जिले को जोड़ेगा.

बजरंग सेतु की लंबाई 132 मीटर होगी. जबकि, 5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है. सेतु के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिलीमीटर की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ तैयार किया जा रहा है. यह सेतु देश और दुनिया के लोगों के लिए बेहद ही आकर्षण का केंद्र बनेगा. क्योंकि, कांच यह पुल दुनिया के चुनिंदा पुलों में एक होगा.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!