कांवड़ मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज, सभी राज्यों के साथ बनी संयुक्त रणनीति – roglognews

कांवड़ मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज, सभी राज्यों के साथ बनी संयुक्त रणनीति

कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिद्वार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा की।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सीमाओं पर संयुक्त चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे, सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी की जाएगी और यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उपयोग कांवड़ यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और यात्रा को सुरक्षित, सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी एजेंसियां सतर्क रहेंगी।

  • Related Posts

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ और बच्चों के पोषण आहार में घोटाले के आरोपों पर धामी सरकार पर हमला बोला है। देहरादून में…

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कहीं आरोप लगाए अंकिता भंडारी हत्याकांड मैं चल रही सीबीआई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    राज्य महिला आयोग

    राज्य महिला आयोग

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*
    error: Content is protected !!