*महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे* – roglognews

*महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

*अभियुक्त द्वारा पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि से अपने शौक पूरा करने के लिए खरीदी थी मोटरसाइकिल और ज्वैलरी*

दिनांक- 15/10/2026 को वादिनी अनुराधा पुत्री पुरुषोत्तम निवासी शंकरपुर सहसपुर द्वारा थाना सहसपुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर उनके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 270/26 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/10/2026 को रामपुर पुल सहसपुर क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शाहरून पुत्र दाराखान को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा चोरी के मोबाइल के माध्यम से वादी के खाते से निकाली गई धनराशि से मोटरसाइकिल व ज्वैलरी खरीदने की जानकारी दी गयी, अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा उसके पास से एक R15 मोटरसाइकिल, ज्वैलरी व 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

*पूछताछ विवरण*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे व अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दिनांक 29.09.2026 को उसके द्वारा शंकरपुर में वादिनी के कमरे से मोबाइल चोरी किया था तथा मोबाइल में लगे पासवर्ड को ट्रिक से खोलकर उसमें मौजूद PhonePe App के माध्यम से उसके द्वारा करीब 1.50 लाख रुपये निकाल लिए थे, जिससे उसने अपने शौक पूरा करने के लिए एक R15 मोटरसाइकिल व कुछ ज्वैलरी खरीदी थी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

शाहरून पुत्र दाराखान निवासी रामपुरा माफी, थाना भोलीपुरा, जनपद बरेली, उ0प्र0, हाल निवासी शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष।

*बरामदगी -*

1- एक मोबाइल फोन

2- नगदी 40,000/- रुपये

3- जवैलरी (अनुमानित कीमत 40 हजार रुo)

4- 01 मोटरसाइकिल R15

*पुलिस टीम -*

1- उ0नि0 अशोक कुमार

2- हे0का0 त्रेपन सिंह

3- का0 बृजपाल

4- का0 मंजीत

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *देहरादून*: आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ और बच्चों के पोषण आहार में घोटाले के आरोपों पर धामी सरकार पर हमला बोला है। देहरादून में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

    *महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    राज्य महिला आयोग

    राज्य महिला आयोग

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन
    error: Content is protected !!