कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की – roglognews

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

*देहरादून*: आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी,प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

  • Related Posts

    *महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

      *अभियुक्त द्वारा पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि से अपने शौक पूरा करने के लिए खरीदी थी मोटरसाइकिल और ज्वैलरी*     दिनांक- 15/10/2026 को वादिनी अनुराधा पुत्री…

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ और बच्चों के पोषण आहार में घोटाले के आरोपों पर धामी सरकार पर हमला बोला है। देहरादून में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

    *महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    राज्य महिला आयोग

    राज्य महिला आयोग

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन
    error: Content is protected !!