स्कूली वाहनों के विरुद्ध आरटीओ ने चलाया अभियान

 

82 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज आरटीओ श्री शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत नियमों के विरुद्ध संचालित स्कूल बसों, स्कूल कैब एवं किराए पर स्कूली बच्चों को ढोने वाले प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु देहरादून में 24 जुलाई 2024 से दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में श्री राजेंद्र बिराटिया एआरटीओ श्री एम डी पपनोई, अनुराधा पंत एवं श्वेता रौथान परिवहन कर अधिकारी सम्मिलित थे।

शहर के सहस्त्र धारा मार्ग, राजपुर मार्ग, रायपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग , ईसी रोड, डालनवाला, केंट, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड,प्रेम नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत 82 स्कूल वाहनों के चालान किए गए एवं बिना अवैध प्रपत्रों के संचालित 04 स्कूली वाहनों को चीज किया गया।

बिना फिटनेस में 05 बिना परमिट में 04 बिना डीएल के संचालित 14 फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र ना होने पर 22 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान में स्कूली बच्चों को किराए पर ले जाते हुए पाए गए दो प्राइवेट वन को भी सीज किया गया।

आरटीओ द्वारा बताया गया की स्कूली बच्चों की सुरक्षा के देखते हुए स्कूल कैब के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया था जिसमें 623 स्कूल वैन का सत्यापन किया गया था। कुछ वाहनों में कमियां पाई गई थी जिसमें से अधिकांश वाहन स्वामियों द्वारा पाई गई कमियों को ठीक कर लिया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि अब स्कूलों में जाकर एक विशेष शिविर लगाकर स्कूली बसों के सत्यापन व कागजों की जांच हेतु एक सघन अभियान चलाया जाएगा तथा जांच करने पर ऐसी स्कूली वाहन जिनमे कमियां पाए जाएंगे को स्कूल प्रबंधन से पूर्ण कराया जाएगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!