भाजपा की उल्टी गिनती शुरू — नवीन जोशी**

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनहित से जुड़े मुद्दों को कभी प्राथमिकता नहीं दी और उनके शासनकाल में विकास कार्य अवरुद्ध हो चुके हैं। देहरादून को स्मार्ट सिटी कहने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की सभी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जगह-जगह गड्ढे और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें ठीक करने वाला कोई नहीं है।

श्री जोशी आज वार्ड नंबर 51 में जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों और पिछड़े लोगों की कभी मदद नहीं की, बल्कि उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है और उन्होंने मन बना लिया है कि निकाय चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस को वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश का सही विकास कर सकती है, जबकि भाजपा के शासन में गरीब और गरीब हो रहे हैं और अमीर और अमीर हो रहे हैं। भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। श्री जोशी ने लोगों से अपील की कि वे आने वाले चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करें।

श्री जोशी ने बताया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम को अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा घबरा गई है और चुनाव टालना चाहती है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जिस दिन भी चुनाव होंगे, भाजपा को अपना असली चेहरा समझ आ जाएगा।

इस अवसर पर श्री नवीन जोशी ने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि उनकी सड़कें टूटी हुई हैं, गंदा नाला पुस्तों से टूट चुका है, स्ट्रीट लाइट की कमी है, और बार-बार नगर निगम को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। श्री जोशी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रवक्ता, पार्षद गोविंद सिंह गढ़िया, आशीष नौटियाल, राजेंद्र सिंह, दुर्गेश बिष्ट, मनोज तोमर, भोपाल सिंह कोरंगा, पूजा देवी, पिंकी देवी, बिंदिया देवी, तारा सिंह, लक्ष्मी देवी, उमा थापा, सुंदयाल सुमित्रा भारतवाल, मंगला देवी, श्याम सिंह, दर्शन सिंह, किशन सिंह, रामेश्वर बिष्ट, गोविंद सिंह, दसाईराम, बृजमोहन, दिनेश नाथ, गंगा राम, भोलानाथ, भुवनेश्वर शर्मा, महेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!