केदारनाथ सीट बनी हॉट सीट, महिला दावेदारी पर गरमाई सियासत

 

केदारनाथ विधानसभा सीट, दिवंगत भाजपा नेत्री शैला रानी रावत के निधन के बाद सियासी गरमाहट का केंद्र बन गई है। यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर उभर रही है। भाजपा की लक्ष्मी अग्रवाल ने महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा, तो वहीं कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस केवल जिताऊ उम्मीदवार पर ध्यान दे रही है, चाहे वो महिला हो या पुरुष।

लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया है, और केदारनाथ सीट पर पहले भी महिला विधायक रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा देकर महिलाओं का शोषण किया है, जबकि भाजपा ने टिहरी से महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था।

वहीं, ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस इस वक्त महिला या पुरुष प्रत्याशी के बारे में नहीं सोच रही, बल्कि केवल ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो केदारनाथ सीट पर जीत दर्ज कर सके। अभी तक कांग्रेस से किसी भी महिला ने अपनी दावेदारी प्रस्तुतन हीं की है।

 

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!