UKD नेता संतोष भंडारी के खिलाफ केस दर्ज, बाहरी लोगों की खुखरी से गर्दन काटने की कही थी बात

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की प्रदेश अध्यक्ष संतोष भंडारी के खिलाफ देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें संतोष भंडारी ने बाहरी लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यूकेडी की प्रदेश अध्यक्ष संतोष भंडारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें संतोष भंडारी ने बाहरी लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था. वायरल वीडियो में संतोष कहते हुए नजर आ रही थी कि बाहरी लोग जो उत्तराखंड में आकर दबंगई कर रहे हैं और पहाड़ियों को धमकाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों को पकड़कर पहाड़ियों को खुखरी से उनकी गर्दन काटनी चाहिए. साथ ही उन्होंने मैदानी लोगों की दुकान से पहाड़ियों को सामान न खरीदने की बात कही थी.

मामले को लेकर देहरादून निवासी अमित तोमर ने संतोष भंडारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने संतोष भंडारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (1), 351 (3), 352, 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बता दें इन दिनों संतोष भंडारी हिमाचल में है. हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो को शेयर किया है. जिसमें वो अपने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रही है. वीडियो जारी कर संतोष ने कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़कर दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए संतोष भंडारी को मोहरा ना बनाएं तो अच्छा रहेगा. उत्तराखंड को मणिपुर बनाने की कोशिश न की जाए.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!