देहरादून स्थित यमुना भवन में अभियंता श्री सुभाष पांडे ने उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार श्री ऋषि कंडवाल जी का स्वागत किया

देहरादून स्थित यमुना भवन में उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार श्री ऋषि कंडवाल ने अधिकारियों के साथ बैठकर विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए बैठक से पहले प्रमुख अभियंता श्री सुभाष पांडे ने उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार श्री ऋषि कंडवाल जी का स्वागत किया। बैठक में श्री कंडवाल ने कहा कि अधिकारियों को जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देकर क्रियान्वित करना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी ताल-मेल व मुस्तैदी से काम करने के निर्देश देते हुए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री ऋषि कंडवाल ने अधिकारियों से कहा कि वह मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री की घोषणाओं पर शत प्रतिशत अमल करते हुए जनहित की योजनाओं को तत्काल चिन्हित करें । जो आवश्यक हो तथा उनका लाभ शीघ्र ही प्रदेश के कास्तकारों को मिले। श्री कांडवाल कहा कि प्रदेश में बह रही सभी नदियों के मुहानों का अध्ययन कर ऐसे स्थानों से पानी की निकासी का प्रबंधन करना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता है इसलिए बाड़ नियंत्रण के पुख्ता उपाय होने अति आवश्यक हैं। श्री कंडवाल ने नलकूपों के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में जितने भी नलकूप हैं उनके पास विभागीय एक टोल फ्री नम्बर अवश्य लिखा होना चाहिए, ताकि नलकूप के खराब या बंद होने की स्थिति में उसकी सूचना प्राप्त हो सके। पहाड़ो पर ट्यूबवैल की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने ने अधिकारियों को राज्य में निर्माणाधीन झीलों, तालाबों और बांधों के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जल के संरक्षण व संवर्धन हेतु रेन वाटर हाॅवेस्टिंग पर जोर देते हुए श्री कंडवाल ने कहा कि बरसात में अत्यधिक पानी बेकार चला जाता है इसलिए आवश्यक है कि इस पानी को संरक्षित करने के लिए छोटी छोटी झील बना कर पानी की कमी को दूर करने के विकल्पों पर काम हो। उन्होंने पौड़ी जिले के थलनदी में प्रस्तावित झील के निर्माण में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी लेते हुए इस पर शीघ्र कार्य करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव ,पीएन राय, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नवीन सिंघल, अधिशाषीअभियंता नागेंद्र बहादुर ,कृष्ण चौहान, पुरुषोत्तम सहायक अभियंता बी एस भट्ट मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित सिंचाई के कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!