सीएम ने किया उत्तराखंड के खिलाड़ियों को दिल्ली रवाना, खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में दिखाएंगे दम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से 11 से 13 अप्रैल 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे.

सीएम ने चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में खेल इन्फ्रास्क्चर का तेजी से विकास हुआ है. सीएम ने कहा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं. उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में राज्य ने सातवां स्थान प्राप्त किया था. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड अब खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है.

गौरतलब है कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस साल उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दल चौथे मास्टर्स नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा. उत्तराखंड की फुटबाल टीम में 40, 50 और 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी और एथलेटिक्स की 40 से अधिक आयु और 70 से अधिक की आयु वर्ग के खिलाड़ी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में प्रतिभाग करेंगे.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!