उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि व तेज हवाओं की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है. बीते दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है.

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है. यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और झक्कड़ हवाओं के चलते लोगों को खासा नुकसान हो सकता है.

राजधानी देहरादून की बात करें तो शुक्रवार को यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. सड़कों पर पानी भर गया, कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आईं. बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!