पहलगाम आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना, कहा- आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी. इस हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है. फिलहाल, सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं, इस आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना को संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला बताया है.

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसरन नामक घास के मैदान आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए. जबकि, 26 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है. जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस जगह पर पैदल या घोड़ों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर काफी नजदीक से गोलियां चलाईं. इस आतंकी हमले के बाद पूरे पहलगाम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी गाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. पहलगाम आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!