चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फुल, अब ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण

चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई तक के ऑनलाइन पंजीकरण के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं. अब श्रद्धालुओं को 28 अप्रैल से शुरू होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का इंतजार करना होगा.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक चारधाम यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं. इसमें केदारनाथ धाम के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख और यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं. हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, ऐसे में जिन श्रद्धालुओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास इन दो धामों के लिए अवसर शेष है.

28 अप्रैल से सुबह 7 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा विभिन्न केंद्रों पर शुरू की जाएगी, जिससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके. बता दें कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल से हो रहा है. इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ के कपाट 2 मई और बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!