उत्तराखंड के पहले कांच वाले बजरंग सेतु का निर्माण लगभग पूरा, मंत्री ने किया 1 हफ्ते में लोकार्पण का दावा

लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है. जनपद टिहरी और जनपद पौड़ी को जोड़ने वाला बजरंग सेतु दोनों छोर से जुड़ चुका है. अब केवल ग्लास पाथ और रेलिंग लगाने का मुख्य काम शेष बचा है. इसके अलावा सेतु पर रंग रोगन और लाइटिंग का कार्य भी किया जाना है. कैबिनेट मंत्री सुबह उनियाल ने सप्ताह भर में बजरंग सेतु को लोगों और पर्यटकों के लिए खोले जाने का दावा किया है.

बता दें कि बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है. सेतु के दोनों साइड में डेढ़ डेढ़ मीटर का 65 मिलीमीटर की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनाने की तैयारी है. सेतु के प्रवेश द्वार की आकृति केदारनाथ धाम जैसी होगी. यह सेतु देश दुनिया के लोगों के लिए बेहद ही आकर्षण का केंद्र बनेगा. क्योंकि कांच का बनने वाला यह बजरंग सेतु दुनिया के चुनिंदा पुलों में एक होगा.

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सप्ताह भर में बजरंग सेतु को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर ने बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया था. पहले बजरंग सेतु के निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि जुलाई 2023 निर्धारित की गई थी. इसे बाद में बढ़ाकर दिसंबर 2024 किया गया. अब इसकी अंतिम निर्माण की तारीख 31 मई 2025 निश्चित है. लेकिन कैबिनेट मंत्री ने सप्ताह भर में ही सेतु को खोले जाने का दावा किया है.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!