उत्तराखंड के स्कूलों में नई पहल : अब हर महीने के अंतिम शनिवार को ‘बैग फ्री डे’ – roglognews

उत्तराखंड के स्कूलों में नई पहल : अब हर महीने के अंतिम शनिवार को ‘बैग फ्री डे’

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक अभिनव और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब से हर महीने के अंतिम शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘बस्ता मुक्त दिवस’ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह व्यवस्था इस माह के अंतिम शनिवार से ही लागू कर दी जाएगी। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा, क्योंकि इस दिन वे बिना किसी किताबों के बोझ के स्कूल आएंगे और पूरी तरह से व्यावसायिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेंगे।

चाहे वह उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत शिक्षा परिषद या भारतीय शिक्षा परिषद से सम्बंधित स्कूल हों – सभी में यह नियम समान रूप से लागू होगा। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी दक्ष बनाना इस कदम का प्रमुख उद्देश्य है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जैसे विदेशों में बच्चों को पढ़ाई के साथ एक आनंददायक माहौल दिया जाता है, उसी तरह उत्तराखंड में भी बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने एससीईआरटी सभागार में आयोजित एक कार्यशाला में ‘बस्ता रहित दिवस’ की शुरुआत की और इस अवसर पर एक गतिविधि पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, महानिदेशक झरना कमठान, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, डॉ. मुकुल सती, विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक और बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!