उत्तराखंड के स्कूलों में नई पहल : अब हर महीने के अंतिम शनिवार को ‘बैग फ्री डे’

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक अभिनव और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब से हर महीने के अंतिम शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘बस्ता मुक्त दिवस’ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह व्यवस्था इस माह के अंतिम शनिवार से ही लागू कर दी जाएगी। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा, क्योंकि इस दिन वे बिना किसी किताबों के बोझ के स्कूल आएंगे और पूरी तरह से व्यावसायिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेंगे।

चाहे वह उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत शिक्षा परिषद या भारतीय शिक्षा परिषद से सम्बंधित स्कूल हों – सभी में यह नियम समान रूप से लागू होगा। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी दक्ष बनाना इस कदम का प्रमुख उद्देश्य है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जैसे विदेशों में बच्चों को पढ़ाई के साथ एक आनंददायक माहौल दिया जाता है, उसी तरह उत्तराखंड में भी बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने एससीईआरटी सभागार में आयोजित एक कार्यशाला में ‘बस्ता रहित दिवस’ की शुरुआत की और इस अवसर पर एक गतिविधि पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, महानिदेशक झरना कमठान, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, डॉ. मुकुल सती, विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक और बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!