केदारनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास हुआ. बताया जा रहा है कि मैक्स पर अचानक से पत्थर गिरा. इस हादसे में ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत हो गई, जबकि अन्य चार यात्री घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 30 मई को देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर काकड़ागाड़ में अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिरा. हादसे के समय वाहन में चालक समेत छह यात्री सवार थे.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव ने रास्ते में दम तोड़ा, अन्य 4 यात्रियों को 108 सेवा एवं स्थानीय वाहनों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि घटना में एक यात्री की भी मौत हुई है. इसके अलावा 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए.

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!