हरिद्वार हॉकी स्टेडियम नाम को लेकर कंफ्यूजन खत्म, वंदना कटारिया से मिले सीएम धामी

पिछले दिनों पहले हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले जाने की चर्चाएं आम थी. जिस पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद सरकार को इस पर सफाई देनी पड़ी थी. अब सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की. इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा.

हरिद्वार में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली थी. तब उन्हें बुरा लगा था. हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी. उन्होंने कहा आज सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है. उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है.

इसके के साथ ही वंदना कटारिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है तो वे कहना चाहती हैं कि जो लोग उनके साथ खड़े हुए, वे उन लोगो से अपील करती है कि वे धरना प्रदर्शन खत्म करें. वंदना कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है.

सीएम धामी के साथ मुलाकात पर वंदना कटारिया ने कहा सीएम का खिलाड़ियों के प्रति एक अलग ही प्रेम है. वह खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट करते हैं. वह खुद भी खेल प्रेमी हैं. उन्होंने कहा सीएम धामी से कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से वार्तालाप हुई.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!