देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत, पत्नी की घर पर गई जान

राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पत्नी की तो घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है.

जानकारी के मुताबिक अजबपुर कलां निवासी ज्योति शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में उदयपुर राजस्थान के रहने वाले रूपेश पत्नी रेशमा के साथ किराए पर रहते थे. यह दंपति करीब 15 दिन पहले ही इस मकान में रहने के लिए आए थे. इससे पहले वह दीपनगर में मकान में रहते थे. दोनों एक होटल में सफाई कर्मचारी थे और अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था.

ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों की शुक्रवार दोपहर को अचानक तबीयत खराब होने लगी थी, जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया तो उसके पहुंचने से पहले ही रेशमा ने दम तोड़ दिया. वहीं रूपेश को दून हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान में महिला रेशमा की लाश पड़ी हुई थी.

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों के आने के बाद दोनों शवों के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति साफ हो पाएगी. प्रथम दृष्टया में अब तक की जांच में यही बात सामने आ रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है. दोनों के फोन नंबर की जांच की जा रही है. साथ ही दंपत्ति जहां रहते थे और जहां काम करते थे वहां के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!