अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कूकर से वार कर फिर गला रेता

जसपुर कोतवाली के मुंडवाखेड़ा में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. बीते दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शक के चलते दोनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बीते दिन उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व उसकी बेटी का विवाह मुंडवाखेड़ा निवासी के साथ हुआ था. युवक अक्सर उसकी बेटी के साथ मार पीट करता था.

कई बार उसके समझाने के बाद भी वह बाज नहीं आया. रविवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है. पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया, जिसमें से कुछ लोग आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी साक्ष्य संकलन कर रहे थे. जसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हलवाई का काम करता है, जबकि पत्नी प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करती थी, उसे शक था कि फैक्ट्री में उसका किसी के साथ संबंध है.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, इस दौरान आरोपी ने पहले कुकर से उसके सिर पर हमला किया गया जिसके बाद तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सुबह आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे पर खून से लथपथ शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौके से पुलिस टीम ने धारदार हथियार और कुकर भी बरामद कर लिया है.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!