दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन, BKTC को सराहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन किए. बता दें रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ रविवार को हरिद्वार पहुंची थी. हरिद्वार में मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रुद्राभिषेक कर पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश और जनकल्याण की कामना की. बता दें रेखा गुप्ता सोमवार सुबह 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं थी. जहां उन्होंने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC ) और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

विधायक आशा नौटियाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट की. साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण कराया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद दिया.

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि दिल्ली की सीएम ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की. रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है. यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है. उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!