हरिद्वार की IAS अधिकारी अनुराधा पाल बनी उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त

राज्य गठन के बाद पहली बार आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल को आबकारी आयुक्त बनाया गया है. जिसके बाद बीते दिन आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल ने कार्यभार संभाल लिया है. अनुराधा पाल साल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं.

31 मई को उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरिचंद सेमवाल के रिटायरमेंट के बाद आबकारी आयुक्त का पद खाली हो गया था. जिसके बाद 2016 बैच की महिला आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि उत्तराखंड में बीते कुछ समय से महिलाओं को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाने का सिलसिला लगातार जारी है. उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 25 सालों में किसी महिला को आबकारी आयुक्त बनाया गया है.

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के बाद, कुंभ मेला अधिकारी के रूप में डीएम सोनिका सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई. इतना ही नहीं कुमाऊं आईजी के तौर पर रिद्धिम अग्रवाल को कमान सौंपी गई और अब आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग में आयुक्त के पद पर महिला अधिकारी के रूप में अनुराधा पाल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी विधायक ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया.

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!