देहरादून में कोरोना के नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29

राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. देहरादून जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात और मामले सामने आए हैं. ऋषिकेश से तीन, सहसपुर से एक, जबकि रायपुर क्षेत्र से तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब तक देहरादून जिले में 29 मरीज कोरोना के पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है.

गौर हो कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है. बीते रोज ऋषिकेश में 28 वर्षीय एक विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तबीयत खराब होने पर उसने कोविड जांच कराई थी, रिपोर्ट कुछ दिनों बाद आई जिसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. हालांकि महिला भारत से वापस अपने देश लौट गई है. अब तक देहरादून जिले में 29 मरीज कोरोना के पाए गए हैं और एक मरीज हरिद्वार से है. स्वास्थ्य विभाग की कोविड रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन 25 मरीजों की कोरोना जांच की गई, इनमें से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मई माह से अभी तक इस संक्रमण से 17 लोग रिकवर्ड हो गए हैं. शुक्रवार तक 220 मरीजों की कोरोना जांच की जा चुकी है. इधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है. खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं. दून अस्पताल ने भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयारियां की गई हैं, अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए 40 बेड रिजर्व किए गए हैं.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!