रुड़की में देर रात बड़ा हादसा… अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत

जनपद रुड़की के मंगलौर में देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी है। इस घटना में कारोबारी की मौके पर मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर में मोहम्मदपुर झाल के पास हुई है। जहां मैनपुरी से देहरादून जा रहे एक कारोबारी की कार हादसे का शिकार हुई है। दरअसल, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक कार गंगनहर में गिरी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार में से एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

हादसे में मृतक की पहचान धर्मेंद्र (49) निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक हार्डवेयर का कारोबार करता था। बुधवार को मैनपुरी से देहरादून जा रहा था। तभी देर रात यह बड़ा हादसा हो गया।




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!