हेमकुंड साहिब पहुंच रहे रिकॉर्ड तोड़ श्रद्दालु, यात्रा को लेकर श्रद्धालओं में उत्साह

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. चारधाम के अलावा दूसरे धामों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. हेमकुंड साहिब यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. कपाट खुलने के बाद 11 दिनों में अब तक 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर पवित्र दरबार साहिब में मत्था टेका है. वहीं, तुंगनाथ धाम में भी 42 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं.

पिछले 11 दिनों में हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों की संख्या ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस दौरान 36, हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे के दर्शन किए,जो पिछले वर्ष की तुलना में एक रिकॉर्ड उपलब्धि है. यह आंकड़ा न केवल तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है, बल्कि हेमकुंड साहिब के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और आकर्षण को भी उजागर करता है. यह यात्रा न केवल शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी समृद्ध करने वाली है.

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, आवास, और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. जिसमें स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) , एटीएस एवं आईटीबीपी की विशेष टीमें भी शामिल हैं, जो यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर तैनात हैं. हेमकुंड साहिब यात्रा, जो मई से अक्टूबर तक चलती है, सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोस्थली के रूप में जानी जाती है. यह स्थान न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए एक आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है.

तृतीय केदार से विख्यात भगवान तुंगनाथ धाम में रिकार्ड यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं. इस वर्ष एक माह में अब तक 42 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंचकर मत्था टेक चुके हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तुंगनाथ धाम में अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रतिवर्ष लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ने से जहां पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा मिल रहा है. पर्यटन से जुडे स्थानीय लोगों को भी रोजगार भी मिल रहा है. जिससे उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है.




  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!