ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन – roglognews

ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन

उत्तर भारत में लोग ठंड से कांप उठे है। पारा लगातार गिरता जा रहा है। इस बार राजधानी दिल्ली में सर्दी के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रविवार यानी 11 जनवरी को दिल्ली के आयानगर में 2.9-डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जो अब तक का सबसे कम है।

लोग ठंड की मार सह रहे है। देश के कई हिस्सों में तो तापमान 0-डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। लोग घर से बाहर काम हो तब ही निकल रहे हैं।

दिल्ली में भी लगातार तापमान गिरता जा रहा है। सर्दी बढ़ रही है। दिल्ली के आयानगर में 2.9-डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं पालम में ये 3-डिग्री दर्ज किया गया। सिर्फ दिल्ली ही ठंड की मार नहीं झेल रहा। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर है।

रविवार को राजस्थान का पिलानी शहर देश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर 1.2-डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया। इसके साथ ही राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड देखी गई।

उत्तराखंड की बात करें तो पंतनगर में आज 1.8-डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ये देश का तीसरा सबसे ठंडा शहर बना। तो वहीं उत्तराखंड के उपरी इलाकों में ठंड से लोग कांप उठे है।




  • Related Posts

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। गुरुवार को बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने…

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट और सोशल मीडिया पर माफी मांगने को लेकर लगाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी
    error: Content is protected !!