चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala – roglognews

चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले में मृतक द्वारा वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगाने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्रवाई सामने आई है. एसएसपी ने लापरवाही पर थाना आईटीआई एसओ और उपनिरीक्षक को निलंबित किया है, जबकि चौकी पैगा की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया गया है.

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार एक होटल में आत्महत्या करने से पूर्व मृतक किसान सुखवंत सिंह द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई लोगों के नाम और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने प्रकरण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता सामने आने के बाद कड़ा रुख अपनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जबकि चौकी पैगा पर तैनात संपूर्ण पुलिस टीम को लाइन हाजिर किया गया है.

प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) कुंदन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) और उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इसके साथ ही चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है. इनमें उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटी, आरक्षी सुरेश चन्द्र, योगेश चौधरी, राजेन्द्र गिरी, दीपक प्रसाद एवं संजय कुमार शामिल हैं.

बता दें कि, हल्द्वानी के काठगोदाम गौलापार स्थित एक होटल में आत्महत्या करने वाले किसान का शव देर शाम काशीपुर पहुंचा, इस दौरान मृतक के घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया. काफी तादाद में किसान उनके घर पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने तीन मांगें प्रशासन के सामने रखी थी, जिनमें से दो मांगों पर प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है, जिस पर परिजनों ने सहमति जताई है. वहीं इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपी गई है.




  • Related Posts

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। गुरुवार को बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने…

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट और सोशल मीडिया पर माफी मांगने को लेकर लगाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी
    error: Content is protected !!