देहरादून में डेंगू के 88 मामले आए सामने, 52 लोग हुए रिकवर, 13 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल राजधानी देहरादून में 88 मामले डेंगू के सामने आए हैं, जिसमें से 52 लोग रिकवर हुए हैं, वर्तमान में 13 एक्टिव केस हैं. यह सभी मरीज निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में डेंगू के कम मरीज सामने आए हैं.

डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई बरसात की वजह से यह संभावना जताई जा रही थी कि डेंगू राजधानी देहरादून में विकराल रूप धारण कर सकता है. लेकिन लगातार चल रहे फॉगिंग,लार्वा सर्वे की वजह से डेंगू के मामले कम सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम की तरफ से देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में लार्वा साइट पर छिड़काव किया जा रहा है, जिससे डेंगू इस बार खतरनाक स्टेज पर नहीं पहुंचा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल 88 मामले डेंगू के सामने आए हैं, जिसमें से 52 लोग रिकवर हुए हैं, वर्तमान में 13 एक्टिव केस हैं, यह सभी मरीज निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

देहरादून में बीते रोज 104 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जांच के बाद चार मरीज पॉजिटिव पाए गए. सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है. इसमें तीन मामले देहरादून जबकि एक बिजनौर से है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से आशा और ड़ेंगू कार्यकर्ताओं की तरफ से 14688 घरों का सर्वे किया जा चुका है. इस दौरान 56 घरों में लार्वा पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों में साफ सफाई रखें, गमले, कूलर और घर के आसपास पानी नहीं जमा होने दें, ताकि डेंगू मच्छर पनप ना पाएं.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!