हल्द्वानी में रिश्ते हुए तार-तार, चचेरे भाई पर 7 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप

शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय एक किशोर ने 7 वर्षीय अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया है.जानकारी के अनुसार बीते चार दिन पहले घटना के समय 7 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी. घरवाले बाहर गए हुए थे. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.

पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी चचेरा भाई है. बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता के परिवार के लोग कहीं गए हुए थे, और वह घर पर अकेली थी. तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो पीड़िता घबराई और डरी हुई थी. पीड़िता से परिवार ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई. जिसके बाद पीड़िता के पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!