कहर बनी बारिश, घरों में घुसा मलबा, ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में ली शरण, 3 मवेशियों की मौत

उत्तराखंड में बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है. बीते रोज से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. चमोली जिले में भारी बारिश ने लोगों को बेघर कर दिया है. कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. नंदप्रयाग के थिरपाक में मलबे की चपेट में आने से 3 मवेशियों की मौत हो गई और घरों में मलबा घुस गया. घरों में मलबा घुसने के बाद लोगों ने हॉस्पिटल में शरण ली है.

गौर हो कि चमोली देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी, क्षेत्रपाल और पीपलकोटी में मलबा आने से बाधित हो गया था. जिससे कई लोग मार्ग पर फंसे रहे. मार्ग खुलने के बाद लोग अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए. वही नंदप्रयाग के पास मलबे की चपेट में आने से एक वाहन फंस गया. प्रशासन द्वारा मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है.

वहीं नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में बरसाती गदेरे ने जमकर तबाही मचाई है. नाले का पानी और मलबा लोगों के घरों के अंदर घुस गया. साथ ही गदेरे के उफान पर आने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है. आपदा में 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है. वहीं 2 गोशालाएं भी गदेरे की चपेट में आई हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत हो गई.

वहीं गदेरे का मलबा लोगों के खेतों तक पहुंचा है, जिससे फसल को खासा नुकसान पहुंचा है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. थिरपाक गांव में देवाशीष कुमार, सज्जन लाल मनोहर लाल रोशन कुमार, रघुलाल, गरीब लाल, जिनके मकान को अभी भारी खतरा बना हुआ है. वहीं नंदानगर में चुफलागाड़ उफान पर है. वहीं दूसरी तरफ नंदाकिनी नदी ने भी विकराल रूप ले लिया है.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!