सीएम धामी ने झिरना और फाटो जोन में की सफारी, मां के नाम पर रोपित किया पौध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर निकले, इस दौरान उन्होंने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार वन रक्षकों और टूरिज्म से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार संसाधन और सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम रामनगर पहुंचे. जहां उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला क्षेत्र स्थित रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने सेंटर में वन्यजीवों के इलाज और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीवों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे और इसके लिए जो भी संसाधन या सुविधाएं आवश्यक होंगी, सरकार उन्हें उपलब्ध कराएगी.

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू सेंटर को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि घायल या बीमार वन्यजीवों को समय पर इलाज मिल सके. वहीं सीएम धामी ने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!