टिहरी डैम के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, पीएसपी की दूसरी यूनिट का संचालन शुरू

टिहरी बांध परियोजना के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है. टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत पीएसपी की दूसरी 250 मेगावाट यूनिट का संचालन शुरू हो गया है. इससे हरियाणा, दिल्ली गुजरात को बिजली सप्लाई मिलेगी.

टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने कहा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के टिहरी बांध में 1000 मेगावाट के वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की दूसरी यूनिट (250 मेगावाट) का संचालन शुरू कर दिया. टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट न केवल देश की पहली वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज सुविधा है, बल्कि किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा कार्यान्वित अपनी तरह की सबसे बड़ी सुविधा भी है.

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने दूसरी यूनिट के वाणिज्यिक संचालन का शुभारंभ किया. उन्होंने इस सफलता के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारियों और परियोजना से जुड़ी अनुबंध एजेंसियों के कार्यों की सराहना की.

टिहरी बांध परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि चार जून को पहली यूनिट के सफल सीओडी संचालन के बाद आज दूसरी यूनिट का संचालन करना टीएचडीसी की बेहतर कार्यक्षमता को दर्शाता है.

टिहरी पंप स्टोरेज जो प्रोजेक्ट है इसमें 4 टरबाइन लगी हैं, जो रिवर्स पंप टरबाइन है उसमें एक समय में एक दिशा में पंप काम करता है. दूसरी दिशा में टरबाइन का काम करता है जो इसकी दूसरी यूनिट है. इसकी वाणिज्य संचालन होता है. जिसको कमर्शियल ऑपरेशन बोलते हैं. उसकी प्रक्रिया शुरू की है. इसमें हमारी जो एक ऑपरेशन रिसाइकल है. जिसमे 7 घंटे पंपिंग और 6 घंटे जेनरेसन वाली रिसाइकल है.

इसको कैंटीन्यू मशीन को चलाएंगे. ग्रिड को डिमोस्टेड करेंगे. उसके बाद नेशनल ग्रिड में ये सेटिफेकेशन इशु करता है. जिसको सेक्ससफुल ट्रायल रन ऑफ दी मशीन जैसे ही सेक्ससफुल ट्रायल रन का सेटिफेकेशन हो जायेगी इसके बाद ये वाणिज्य गतिविधि शुरू हो जाएगी. इसकी जो शेड्यूलिंग है वह स्टार्ट कर देंगे. इसको ग्रिड शेड्यूल करेगा.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!