डोईवाला में नाबालिग की मौत मामला, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

डोईवाला में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोषित भीड़ ने रविवार शाम पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाल का प्रयोग किया.

बीते शनिवार को प्लॉट में कबाड़ बीनने आई दो लड़कियों को वहां काम कर रहे चार युवकों ने कथित रूप से लोहे की चोरी करने के शक में रोका था. इस दौरान उनमें से एक लड़की मौके से भाग निकली, जबकि दूसरी को युवकों ने पकड़कर एक कमरे में बैठा दिया. युवकों ने खुद पुलिस को कॉल कर बताया कि एक लड़की चोरी करते पकड़ी गई है और उसे कमरे में बंद किया गया है.

कुछ देर बाद उन्हीं युवकों ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की ने कमरे में फांसी लगा ली है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को फंदे से लटका पाया. घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. साथ ही चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीण लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!