हरिद्वार में शराब की दुकानों को पर्दों से ढका जाएगा,आबकारी विभाग ने दिया आदेश

आगामी 11 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू होने जा रहा है. कांवड़ मेले में इस बार सात करोड़ के करीब भक्तों के आने की उम्मीद है. पुलिस-प्रशासन के साथ आबकारी विभाग ने भी कांवड़ यात्रा की मर्यादा बनाये रखने का बड़ा फैसला लिया है. आबकारी विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब की दुकानों को पर्दा लगाकर ढकने के निर्देश दिए हैं.

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान धार्मिक मर्यादा को बनाये रखने के लिए कावंड़ मार्ग में आने वाली जिले भर की 48 देशी-अंग्रेजी की दुकानों को पर्दे से ढका जाएगा.

उन्होंने बताया कि दुकान से ढके होने के चलते शराब की बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी देखने में आ सकती है. फिर भी शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र ने मुताबिक कांवड़ मार्ग पर हरिद्वार जिले में शराब की करीब 48 दुकानें पड़ रही हैं, जिन पर 11 जुलाई से पर्दे टांगने का निर्देश दिए गए हैं. महाशिवरात्रि यानी 23 जुलाई तक ये व्यवस्था जारी रहेगी.

इसी के साथ हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि उनकी तरफ से जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है. जानकारी मिलते ही दबिश भी दी जा रही है और कच्ची शराब को नष्ट भी किया जा रहा है.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!