उत्तराखंड में डेंगू के साथ कोरोना की मार, 4 नए मरीज आए सामने

राज्य में कोरोना और डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को देहरादून में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं. राहत की बात है कि इनमें से किसी भी मरीज में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं. इनमें एक मरीज सिनर्जी हॉस्पिटल, एक मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और दो मरीज एम्स ऋषिकेश में पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक उत्तराखंड में कोरोना के 91 मामले रिपोर्ट हुए हैं. इनमें 76 देहरादून स्थानीय जबकि 15 जिले से बाहर के लोग हैं. वर्तमान में तीन कोरोना के एक्टिव मामले थे. चार मामलों में से एक मरीज राज्य से बाहर चला गया है. कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है. सभी अस्पतालों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. देहरादून के दून अस्पताल में भी कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर एस बिष्ट ने बताया कि संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अलग से बेड रिजर्व रिजर्व रखे गए हैं. अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं.

मानसून के दौरान डेंगू के केस भी मिल रहे हैं. मंगलवार को डेंगू के भी तीन मामले सामने आए हैं. इसमें दो मरीज स्थानीय जबकि एक मरीज बाहर से है. अब तक जिले में डेंगू के 164 मामले रिपोर्ट किए गए हैं.इनमें 86 देहरादून और 78 केस बाहर के हैं. अब तक 149 लोग बीमारी से रिकवर हो गए हैं. फिलहाल डेंगू के 15 एक्टिव केस हैं. इसमें आठ श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज हिमालयन अस्पताल, एक मरीज दून अस्पताल और तीन मरीजों का इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है. दो रोगी होम आइसोलेशन में हैं.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!