डाक बांटने निकले 20 वर्षीय पोस्टमैन के पीछे पड़ा भालू, खाई में गिरने पर भी नहीं छोड़ा, शव बरामद

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में बागेश्वर-मुनस्यारी मार्ग पर पोस्टमैन की भालू से हमले से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पोस्टमैन के पीछे भालू पड़ गया था, जिससे बचते हुए वो खाई में गिर गया, तभी भालू ने उसे अपना शिकार बनाया. मृतक का नाम यश शर्मा है, वो महेंद्रगढ़ हरियाणा के रहने वाले थे. यश शर्मा की उम्र करीब 20 साल थी.

बताया जा रहा है कि यश शर्मा (पुत्र अमर सिंह निवासी महेंद्रगढ़ पानीपत हरियाणा) मंगलवार 8 जुलाई को डाक घर से डाक लेकर साइकिल से जा रहा था. इस दौरान एक जंगली भालू उनके पीछे भालू पड़ गया. भालू को अपने पीछे दौड़ता हुआ देख यश शर्मा ने बचने की कोशिश की, लेकिन आखिर में भालू यश के पास आ गया. इसी बीच यश का बैलेंस बिगड़ा और साइकिल समेत खाई में जा गिरे.

बताया जा रहा कि खाई में गिरे यश शर्मा पर भालू ने भी हमला कर दिया, जिससे यश की मौत हो गई. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई से पोस्ट मास्टर का शव बरामद किया. एसडीआरएफ टीम खाई में उतरकर यश के शव को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाई. एसडीआरएफ ने पोस्टमैन का शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है.

बता दें कि, उत्तराखंड में अक्सर इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती है. पहले ही वन्यजीव कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है. कुछ समय पहले उत्तरकाशी जिले में एक गुलदार ने सबको परेशान किया हुआ था. ये गुलदार बाइक सवार लोगों पर ही हमला कर रहा था.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!