मामूली विवाद में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नहर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. मामले में बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस ने पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्यारोपी बेटे कन्हई विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में वो कहता नजर आ रहा है कि अभी एक की हत्या की है, अभी और भी हत्या करनी हैं. आरोपी नशे की हालत में दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई की रात ग्राम मोहनपुर नंबर 1 थाना दिनेशपुर में गुरूपद विश्वास (पिता) और कन्हई विश्वास (आरोपी) का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था.

इस दौरान कन्हई विश्वास ने पिता गुरूपद पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर गए. गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया. बीते दिन इलाज के दौरान गुरूपद की मौत हो गई.

बड़े बेटे सोमनाथ विश्वास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ग्राम मोहनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है.




  • Related Posts

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
    error: Content is protected !!