उत्तराखंड निवेश उत्सव का अमित शाह ने किया शुभारंभ, विकास योजनाओं की दी सौगात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रपुर पहुंच चुके हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी ने स्वागत किया. इसके साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता भी अमित शाह के स्वागत के लिए मौजूद रहे. रुद्रपुर में अमित शाह इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

रुद्रपुर इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 42.66 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 आवासों का शिलान्यास किया. 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में टाइप द्वितीय 47.79 करोड़ की लागत से बनने आवासों का शिलान्यास किया. पुलिस विभाग के 14.90 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न अनावाशिय एवं 35.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया. नए कानून के क्रियान्वयन के लिए 18.56 करोड़ की लागत से बनने वाला वीसी कक्षों का भी शिलान्यास किया. इसके अलावा अगर लोकार्पण की बात करें तो पुलिस विभाग के 26.52 करोड़ से बने अनावासिय एवं 10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण किया.

रुद्रपुर में गांधी पार्क के सौंदर्यकरण और विकास कार्य के लिए 5.55 करोड़ का शिलान्यास भी किया गय़ा. आंतरिक मार्ग के लिए 8.13 करोड़ का शिलान्यास किया गया. नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सर्फेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.77 करोड़ शिलान्यास हुआ. चंपावत में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स के लिए 9.99 करोड़ का शिलान्यास किया गया.

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से SASCI के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के लिए 126 करो कि लगत से छात्रा आवास निर्माण का शिलान्यास किया गया. उच्च शिक्षा विभाग के लिए केंद्र पोषित योजना पीएम उषा के अंतर्गत कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल में विभिन्न विभागों के मरम्मत, उच्चि करण, आधुनिकरण आदि निर्माण के लिए 45.68 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया गया.

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के विकास कार्य के लिए 171.54 करोड़ , हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन व बस टर्मिनल विकास कार्य के लिए 378.35 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास हुआ. आयुष विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए 71.57 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया. इस प्रकार कुल 20 कार्यों के लिए 1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया. साथ ही 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया गया.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!