हरक सिंह रावत की फिर बढ़ी मुश्किलें, ED ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ईडी ने हरक सिंह समेत पांच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। चार्जशीट में हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत, बिरेंद्र सिंह कंडारी (हरक सिंह के करीबी), लक्ष्मी राणा (हरक सिंह रावत की करीबी) और पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट को आरोपी बनाया है।

ईडी की जांच में सामने आया कि साल 2017 में साजिश के तहत 70 करोड़ रुपये की 101 बीघा जमीन खरीदी गई थी। यह जमीन सहसपुर क्षेत्र में स्थित है, जिस पर बाद में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की नींव रखी गई। ईडी पहले ही इस पूरी जमीन को अटैच कर चुकी है और ट्रस्ट के आर्थिक लेनदेन की जांच भी जारी है।

आरोप है कि इस जमीन को खरीदने में कालेधन का इस्तेमाल हुआ और ट्रस्ट को ढाल बनाकर संपत्ति को सफेद करने की कोशिश की गई। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में कई अहम दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए हैं, जो इस घोटाले की परतें खोलते हैं।

सहसपुर में जमीन खरीद का यह मामला कई साल पुराना है। पहले भाजपा सरकार ने भी इस मामले की जांच करवाई थी। हालांकि तब इसमें कुछ नहीं हो पाया था, लेकिन अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट इस प्रकरण पर कानूनी कार्रवाई करता हुआ दिखाई दे रहा है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!