रुद्रपुर में तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल

किच्छा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के बाद घायल तस्करों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली किच्छा और पुलभट्टा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं. सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंच कर अधीनस्थों से जानकारी ली और आरोपियों से भी पूछताछ की गई. आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पुलिस को जंगल में गौकशी करने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और तत्काल मौके पर पहुंची. गौ तस्करों ने घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद किच्छा कोतवाली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. घटना में दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगी है. आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बीते दिन पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बंगाली कॉलोनी आजाद नगर में दो व्यक्तियों गौकशी की गई है. मामले में टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वहीं आरोपी पिपलिया मोड़ के पास जंगल में गौकशी की कोशिश कर रहे हैं. सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी की. अपने को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपियों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कफिल (उम्र 27 वर्ष), निवासी सद्दाम गोटिया, वार्ड नंबर 19, सिरौली कला, किच्छा और अजीम (उम्र 24 वर्ष), निवासी सिरौली कला, किच्छा बताया. जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि कफिल अपनी पत्नी को एक उपहार देना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसों की कमी थी. इसी कमी को पूरा करने के लिए उसने जल्दी पैसे जुटाने के लिए फिर से गौकशी का रास्ता चुना.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!