गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइकों में लगी आग, मचा हड़कंप – Doon Ujala

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में दो जगह बड़े हादसे होने से टल गए. कांवड़ियों की दो चलती बाइकों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. इस दौरान बाइक सवार कांवड़िए सुरक्षित रूप से उतर गए थे. एक घटना गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर बाइक में आग लगने की हुई. दूसरी घटना केबल पुल के ऊपर हुई. दोनों जगह बाइकों में आग लगने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया.

धर्मनगरी हरिद्वार में अब कांवड़ मेले का आज अंतिम दिन है. कल यानी बुधवार को सभी कांवड़ियों को अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचकर जल चढ़ाना है. ऐसे में हरिद्वार में कांवड़ियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है. इस भीड़ में कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं, जो डराने वाली हैं.

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर आज मंगलवार को अचानक एक चलती हुई मोटरसाइकिल में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी. गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बाइक सवार कांवड़िए भी सुरक्षित हैं.

आपको बता दें कि हरिद्वार में इस समय डाक कांवड़ का जोर है. बड़ी संख्या में कांवड़िए बाइक से जल लेकर तेज गति से जा रहे हैं. आज ऐसे ही जा रहे एक कांवड़िये की बाइक में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर अचानक आग लग गयी. बाइक धू धू करके जलने लगी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात Adl.TSI (Additional Assistant Sub-Inspector Traffic) दीवान सिंह तोमर एवं कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह आग बुझाने में लग गए. अफरा-तफरी ऐसी थी कि पानी की बोतलों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. मगर आग पर काबू नही पाया जा सका. तब वहां मौजूद एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र लेकर आग पर काबू पाया गया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाला गया.




  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार
    error: Content is protected !!