उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! निर्वाचन आयोग ने तैयार किया प्लान B

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है. जिसके लिए पोलिंग पार्टियों की तैयारियां पूरी की जा चुकी है. जल्द ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी पोलिंग बूथों के लिए शुरू हो जाएगी. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से जारी किए के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है. इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना प्लान ‘B’ जारी कर दिया है. जिसके तहत 24 जुलाई को होने वाले मतदान के दिन अगर किसी पोलिंग बूथ पर किन्हीं वजह से मतदान नहीं हो पाता है, तो उस बूथ पर 28 जुलाई को मतदान कराया जाएगा.

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत पदों पर चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के तहत पहले चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है. साथ ही दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होना है.

Uttarakhand Panchayat Election 2025

दूसरी तरफ उत्तराखंड में मॉनसूनी बारिश हो रही है. पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाके जलमग्न हैं. ऐसे में उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 जुलाई को तमाम क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है. जिसके चलते मतदान तिथियों में किन्हीं क्षेत्रों में आपात स्थिति में मतदान स्थगन की स्थिति बन सकती है. लिहाजा, किसी क्षेत्र में मतदान प्रभावित होने की संभावना पर दोबारा मतदान कराए जाने के लिए आयोग ने निर्णय लिया है. इसके तहत पहले चक्र यानी 24 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया स्थगित होने पर 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्थगन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. इसी तरह दूसरे चरण 28 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया स्थगित होने पर 30 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया कराई जाएगी.

अगर किसी क्षेत्र में दोबारा मतदान करने की स्थिति बनती है तो फिर जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेषक की ओर से ऐसे मतदान स्थलों का परीक्षण किया जाएगा और उसकी सूची, मतदान दिवस की शाम तक राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी. लिहाजा जहां मतदान करना जरूरी होगा, उन क्षेत्रों में मतदान के लिए क्षेत्रवासियों को जानकारी दी जाएगी.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!