देहरादून में दिल दहलाने वाली घटना, हैवान बने बेटे ने बेरहमी से की मां की हत्या

उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या की है। इसके बाद महिला के शव को घर के अंदर गद्दे की रूई में लपेटकर जला दिया। इस दौरान मकान में लगी आग को देखकर लोगों ने शोर मचाया। आरोपी बेटा मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरबर्टपुर के रामबाग में हुई है। जहां स्थित एक मकान के अंदर बेटे ने अपनी मां का गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शव को जला दिया। बताया गया कि घटना के वक्त मां-बेटा दोनों अकेले घर पर थे। पिता और बड़ा बेटा किसी काम से घर के बाहर थे। इसी बीच मनमोहन सिंह (मृतका का बेटा) अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। लेकिन मां ने पैसे देने के लिए मना कर दिया। वहीं, नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्साए युवक ने मां को मौत के घाट उतार दिया।

घर में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर महिला का अधजला शव बरामद किया। इतनी देर में मृतका का पति भी मौके पर पहुंच गया। बताया कि उसे अपने छोटे बेटे पर शक है। वह नशा करने का आदी है। वह अकसर अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता रहता था। दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। उसने ही अपनी मां की हत्या कर शव जलाया है।

मृतका की पहचान सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा (51 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपी मनमोहन सिंह की तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कुल्हाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल में भेज दिया गया।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!