SSP ऑफिस के बाहर बैठे धरने पर नेता प्रतिपक्ष – Doon Ujala

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए बवाल ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने चुनाव के दौरान गेट के बाहर से कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत प्रत्याशियों के अपहरण और नेता प्रतिपक्ष व विधायकों के साथ हुई अभद्रता के मामले में सरकार को घेरा है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेसी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. धरने को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

कांग्रेसी नेता पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगा रही है. मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है. कांग्रेसी नेता एसएसपी नैनीताल को हटाने की मांग कर रहे हैं. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ पुलिस और जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है.

जिस तरह से नैनीताल में अराजकता का माहौल पैदा किया गया, कांग्रेस के नेताओं के साथ मारपीट की गई. यहां तक की मतदान करने पहुंचे कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों को हथियारों के बल पर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर से उनका अपहरण कर लिया गया और अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है. न्यायालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन अपहरण किए गए पंचायत सदस्यों को अभी तक नहीं ढूंढ पाई है. यहां तक की पुलिस के सामने पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

उल्टा पुलिस कर्मियों ने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अभद्रता की. यशपाल आर्य ने कहा कि जब तक अपहरण किए गए पांचों पंचायत सदस्यों को पुलिस ढूंढ कर नहीं लाती है, तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित जिन पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया है, उनके साथ मारपीट की जा रही है, जिससे उनके परिवार वाले भी परेशान हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन को जल्द जिला पंचायत सदस्यों ढूंढकर लाना चाहिए. इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!