गैरसैण विधानसभा में ही होगा मानसून सत्र, CM Dhami का बयान आया सामने

उत्तराखंड का आगामी मानसून सत्र गैरसैण विधानसभा में ही आयोजित होगा। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी से बड़ा संकेत मिल गया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड का आगामी मानसून सत्र गैरसैण विधानसभा में ही आयोजित होगा। इसको लेकर सीएम घामी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी दोनों ने साफ किया कि मानसून सत्र गैरसैंण में ही होगा।

वहीं सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र को लेकर विपक्ष को कड़ा जवाब देने की रणनीति पर भी काम कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। अब तक सत्र के लिए 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिल चुके हैं।

  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!