कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग का लगाया आरोप

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खटीमा के मुख्य चौक पर सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर शासन प्रशासन की मिलीभगत से चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया. साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में नैनीताल, द्वाराहाट, उधम सिंह नगर समेत कई जगहों पर सत्ता का दुरुपयोग और शासन प्रशासन की मिलीभगत से पंचायत चुनाव को प्रभावित कर लोकतंत्र की हत्या की गई.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पंचायती चुनावों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई गई है. सत्ता पक्ष की ओर से धांधली से चुनाव प्रभावित किया गया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नानकमत्ता और सितारगंज में जीते हुए प्रत्याशियों को पराजित दिखाकर तीसरे नंबर के प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया.

भुवन कापड़ी का आरोप है कि नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान खुलेआम शासन-प्रशासन की मिलीभगत से पुलिस की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया. उनके साथ मारपीट भी की गई. वहीं, बेतालघाट में खुलेआम गोलीबारी कर लोकतंत्र में अराजकता का प्रदर्शन किया गया.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!