डेयरी वाहन और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दो घायल – Doon Ujala

रुद्रपुर हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक प्राइवेट कंपनी की दुग्ध वाहन और 18 टायर ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूग्ध वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 108 की मदद से सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस घटना में मृतक और घायलों की पहचान करा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुग्ध वाहन चालक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे 18 टायर ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग वाहन में फंस गए. स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर दो घायलों को बाहर निकाला, लेकिन एक युवक करीब आधे घंटे तक वाहन में ही फंसा रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के चलते बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुलवाया. वहीं, मृतक को निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगाकर गाड़ी को काट काट कर मृतक को निकाला गया. जिसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घटनास्थल पर पहुंची लालकुआं कोतवाली की महिला उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात सुचारू कराया. घायल और मृतकों के पहचान की जा रही है. दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक महीने में चार सड़क घटनाएं हो गई है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन कई लोग घायल हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां पर हाईवे टू लाइन की है. यही नहीं हाईवे दोनों और जंगल है और काफी अंधेरा है. किसी तरह की लाइट और सड़क सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं, जो हादसों का कारण बन रहा है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!