लापता महिला का शव 3 दिन बाद गौला नदी से बरामद, परिवार में मातम का माहौल – Doon Ujala

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा से तीन दिन पहले लापता महिला का शव गुरुवार को हल्द्वानी के गौला नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार ओखलकांडा के बसोटिया गांव निवासी तुलसी देवी (50) मंगलवार को घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो मृतका के चप्पल और दररती गौला नदी के किनारे मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई है। एसडीआरएफ और ग्रामीणों की ओर से मृतका की लगातार तलाश की जा रही थी।

लोगों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के किनारे चट्टानों के बीच एक शव दिखाई दिया। तत्काल बनभूलपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान भीमताल के ग्राम सभा बड़ों के तोक बसोटिया निवासी तेजराम की पत्नी तुलसी देवी (50) के रूप में हुई है। पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!